Bihar News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आलोचना हुए कहा कि, कांग्रेस के शासनकाल में देश के किसी न किसी कोने में दिन-दहाड़े कोई न कोई आतंकवादी गतिविधियां होती रहती थी। आज कोई आतंकवादी वारदात किसी भी राज्य में करके दिखा दें। पड़ोसी देशों ने भी समझ लिया है कि, भारत अब कमजोर नहीं है। मैं आपको विश्वास से कह सकता हूँ, भारत की सीमा पूरी तरफ से सुरक्षित है। भारत सीमा के इस पार भी मार सकता है और जरुरत पड़ी को सीमा के उस पार जाकर भी मार सकता है। यह भारत की हैसियत है अब।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बयान
सारण में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं धर्म आधारित आरक्षण का वादा करने वाली पार्टियों से पूछना चाहता हूं कि आप लोगों को क्यों बेवकूफ बना रहे हैं? मैं कांग्रेस और आरजेडी पार्टी से पूछना चाहता हूं कि अगर हिम्मत है तो जनता की आंखों में धूल झोंककर राजनीति न करें, बल्कि लोगों की आंखों में आंखें डालकर राजनीति करें।”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा, भ्रष्टाचार से बिहार के लोग काफी ट्रस्ट है, जो भी सरकार बिहार में बानी है दावा कराती रही है कि, भ्रष्टाचार मुक्त बिहार होगा,पंडित नेहरू ने कहा, इंदिरा जी ने कहा, राजीव गांधी और मनमोहन जी ने भी ऐसा ही कहा। कांग्रेस के एक भी ऐसे मंत्री नहीं रहे है, जिनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप न लगे होंगे, लेकिन हमारे अटलबिहारी वाजपेयी या पीएम मोदी की सरकार रही हो, किसी नेता के ऊपर कोई आरोप नहीं है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि, कांग्रेस – RJD के नेताओं पर डंके की चोट पर आये दिन भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहते है और उसके बाद भी वो जनता के बीच में जाकर वोट मांगते है। जब किसी पर कोई आरोप लगता है तो कुछ शर्म तो होनी चाहिए इंसान में। लोकतांत्रिक बिना लोक-लाज के नहीं चल सकता।


Download Android App
Download iOS App





