बिहार में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,163 नए मामले, 9 की मौत

Summary :

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में 9 और व्यक्ति की मौत हो जाने के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 653 हो गयी

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान 9 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बुधवार को 653 तक पहुंच गयी। इसके साथ ही इस रोग से अब तक संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 126990 हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में 9 और व्यक्ति की मौत हो जाने के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 653 हो गयी। बिहार में मंगलवार शाम 4 बजे से बुधवार 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 2163 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अब तक इस रोग से संक्रमित मामले बढ़कर 126990 हो गये हैं।
इन 2163 नए मामलों में पटना जिले के 339, पूर्वी चंपारण के 132, मुजफ्फरपुर के 124, अररिया के 117, मधुबनी एवं सारण के 97-97, पूर्णिया के 93, बेगूसराय के 76 मामले शामिल हैं। बिहार में अब तक सबसे ज्यादा 19721 मामले पटना जिला में आए हैं। उसके बाद मुजफ्फरपुर में 5506, भागलपुर में 4987, बेगूसराय में 4967 मामले आए हैं। बिहार में पिछले 24 घंटों के भीतर 102590 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 2234 मरीज ठीक हुए।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों का आंकड़ा 32,34,474 तक पहु्ंच गया है और 59,449 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 24,67,758 लोग ठीक हो चुके हैं।

Desk Team