बिहार में गुरुवार को एकबार फिर आकाशीय बिजली (वज्रपात) ने अपना प्रकोप बरपाया है। राज्य में आज बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने इसको लेकर जानकारी दी। विभाग ने राज्य के मधेपुरा जिला के सदर प्रखंड, मुरलीगंज, कुमाखंड में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
पटना पुलिस के मुताबिक, पटना के दुल्हिन बाजार में वज्रपात की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गई। इधर, आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिलों से फोन पर मिली सूचना के मुताबिक राज्य में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई।
असम में बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 33 हुई, 15 लाख लोग हुए प्रभावित
इनमें पटना में पांच, पूर्वी चंपारण चार, समस्तीपुर और कटिहार में तीन-तीन तथा शिवहर में दो, मधेपुरा में दो और पूर्णिया व पश्चिमी चंपारण में एक-एक व्यक्ति की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई है। इससे पहले मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में भारी बारिश और वज्रपात के लिए अलर्ट जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बिहार के विभिन्न जिलों में वज्रपात से 11 लोगों की मौत हुई थी जबकि 26 जून को राज्य में वज्रपात की चपेट में आने से 96 लोगों की मौत हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



