बिहार में कोविड-19 के पिछले चौबीस घंटे के अंदर कोरोना के 2238 नए मामले सामने आए, वहीं 3531 संक्रमित ठीक हुए हैं। स्वास्थ विभाग ने शनिवार को 21 अगस्त को आई जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि अभी भी राज्य में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित पटना में ही मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर पटना में 279 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जिससे यहां संक्रमितों का कुल आंकड़ 18676 हो गया है।
पटना के बाद तीन जिले में 100 से अधिक संक्रमित मिले हैं इनमें पूर्वी चंपारण में 143, मधुबनी में 113 और पूर्णिया में 101 नए पॉजिटिव शामिल हैं। विभाग के अनुसार गया में 83, कटिहार में 73 बेगूसराय में 70, भोजपुर और रोहतास में 68-68, भागलपुर में 67, समस्तीपुर में 66, सहरसा और औरंगाबाद में 65-65, सारण में 62, किशनगंज और मुजफ्फरपुर में 6।61, सीवान में 60, दरभंगा में 58, सीतामढ़ में 54, मधेपुरा में 52, सुपौल में 49, अररिया में 47, खगड़यि में 45, गोपालगंज 43, लखीसराय और पश्चिम चंपारण में 40-40, बक्सर में 35, कैमूर में 34, नालंदा और वैशाली में 33-33, जहानाबाद में 31, बांका में 25, मुंगेर में 24, शेखपुरा में 23, नवादा में 20, अरवल में 18, शिवहर में 13 तथा जमुई में 11 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं।
झारखंड के गोड्डा के दो और साहेबगंज के एक व्यक्ति के सैंपल की जांच भागलपुर में की गई तथा बोकारो और देवघर के एक-एक व्यक्ति के सैंपल की जांच पटना में की गई। जांच रिपोर्ट में झारखंड के चारों लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का विस्फोट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक संक्रमितों का आंकड़ा 29,75,701 तक पहुंच गया है और 55,794 लोग की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरसे से अब तक 22,22,577 लोग ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



