बिहार के मोतिहारी में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और पांच से अधिक घायल हो गए। मोतिहारी के सुगौली में आज एक एनजीओ के किचन में खाना बनाते वक्त बॉयलर फट गया। जिससे इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच से अधिक लोग घायल हो गए। वही,घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुगौली में एक एनजीओ के किचन में यह हादसा हुआ। किचन में स्कूली बच्चों के लिए मिड-डे मील का खाना बनाते समय अचानक ब्वॉयलर फट गया। वही, सूचना मिलते ही पर पुलिस मौके पर पहुंची।


Download Android App
Download iOS App



