राजस्थान के 49 नगर निकायों में लगभग 2100 वार्ड पार्षदों के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है। राज्य निर्वाचन विभाग के सूत्रों ने बताया कि मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान शांतिपूर्ण करवाने की सभी तैयारियां की गई हैं। राज्य के 49 निकायों में कुल 7944 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
इन 49 निकायों में कुल 2105 वार्डों में चुनाव होना था जिनमें से 14 वार्डों में पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बाकी में आज मतदान हो रहा है। इस चुनाव में कुल 33 लाख छह हजार 912 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिनमें 17 लाख पांच हजार एक पुरूष तथा 16 लाख एक हजार 864 महिला मतदाता शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



