पेट्रोल के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन इजाफा हुआ, जबकि डीजल के दाम स्थिर रहे। डीजल के दाम में लगातार चौथे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 14 पैसे जबकि चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इन तीन दिनों में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 47 पैसे जबकि चेन्नई में 50 पैसे लीटर महंगा हो गया है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल बढ़कर क्रमश: 73.77 रुपये, 76.47 रुपये, 79.44 रुपये और 76.68 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 65.79 रुपये, 68.20 रुपये, 69.01 रुपये और 69.54 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



