बिहार के औरंगाबाद शहर में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बंद के दौरान उपद्रव एवं पथराव के मामले में पुलिस ने 43 लोगों को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनूप कुमार ने आज यहां बताया कि राजद द्वारा 21 दिसम्बर को आयोजित बिहार बंद के दौरान शहर में व्यापक हिंसा और पथराव की घटना हुई थी।
उन्होंने बताया कि पथराव में पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत 32 पुलिसकर्मियों को चोटें आयी थी। अनूप कुमार ने बताया कि इस मामले में अबतक 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उपद्रवियों के पास से 77 लाठियां, चार जिंदा बम और 20 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
सीएए और एनआरसी के खिलाफ आज कांग्रेस का राजघाट पर सत्याग्रह, राहुल-प्रियंका-सोनिया होंगे शामिल
बता दें की नागरिकता कानून के खिलाफ राजद ने बिहार बंद का आह्वान किया था। इस दौरान बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता सड़कों पर निकले। कार्यकर्ताओं ने अररिया में एक ट्रेन रोकी थी। लोगों ने कई जगहों पर चक्का जाम किया गया। कुछ जगहों पर ट्रेन भी रोकी गई थी।


Download Android App
Download iOS App



