बिहार में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, CM नीतीश ने अनुग्रह राशि देने का किया ऐलान

Summary :

बिहार : बिहार में कई इलाकों में मौसम के बदलाव के बाद कुदरत का कहर बरपा है। वज्रपात की घटनाएं भी शुरू हो गई हैं। इस दौरान पिछले 24 घंटे में वज्रपात से प्रदेश में पांच लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं। Highlight :  बिहार में 24 घंटे में वज्रपात से पांच…

बिहार : बिहार में कई इलाकों में मौसम के बदलाव के बाद कुदरत का कहर बरपा है। वज्रपात की घटनाएं भी शुरू हो गई हैं। इस दौरान पिछले 24 घंटे में वज्रपात से प्रदेश में पांच लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।

Highlight : 

  • बिहार में 24 घंटे में वज्रपात से पांच लोगों की मौत
  • CM नीतीश ने मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की 
  • मृतक के परिजनों को मिलेंगे  चार-चार लाख रुपए 

बिहार में वज्रपात से पांच लोगों की मौत

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में वज्रपात से पांच लोगों की मौत हो गई। वज्रपात से रोहतास में दो एवं जहानाबाद में तीन व्यक्तियों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

मृतक के परिजनों को मिलेंगे चार-चार लाख

बता दें कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Saumya Singh