भारत की आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर भारत सरकार देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत मनेर भाजपा के दियारा, ग्रामीण एवं नगर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में एक तिरंगा यात्रा आयोजित की गई जो मनेर गांधी मैदान से शुरू होकर बस्ती के रास्ते महादेव स्थान होते हुए मनेर थाना के नजदीक शहीद भगत सिंह स्मारक पर सम्पन्न हुई।
लगभग 4-5 किलोमीटर लम्बी इस तिरंगा यात्रा में पाटलिपुत्र सांसद श्री राम कृपाल यादव, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ० निखिल आनंद, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार, उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, मंडल अध्यक्षगण प्रदीप गुप्ता, उमेश यादव, मनोज गुप्ता, शिवनंदन यादव, सुधांशु कुमार सिंह, मुंशी चंद्रवंशी, जितेंद्र ठाकुर, उदय शंकर गुप्ता, मनोज शर्मा, रवि रंजन शर्मा, विनोद कुशवाहा, भूषण महतो सहित 500 लोग शामिल हुए जिसमें भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ता के साथ समर्थक एवं बहुत बड़ी संख्या में आम जनता भी मौजूद थी। इस अवसर पर रामकृपाल यादव एवं निखिल आनंद ने आम जनता से देश एवं बिहार के साथ मनेर के हर घर पर तिरंगा फहराने के साथ आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। (


Download Android App
Download iOS App




