देश भर कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इसी बीच बिहार में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 96 नये मामले की पुष्टि हुई है जिसके बाद राज्य में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढ़कर 1675 हो गये हैं।
बिहार स्वास्थ्य सोसायटी की स्टेट सर्वेलन्स अफिसर डा रागिनी मिश्र ने बताया कि बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के जो 96 नए मामले प्रकाश में आए हैं उनमें पूर्वी चंपारण के 26, बक्सर के 21, दरभंगा एवं पटना के 9 सिवान के 8, नवादा में 7, भोजपुर में 6, भागलपुर के 3, सुपौल के 2 तथा मुजफ्फरपुर, सीतामढी, मधुबनी, नालंदा एवं वैशाली के एक-एक मामले शामिल हैं।
गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल नौ मरीजों पटना एवं वैशाली में दो-दो तथा मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, सीतामढी एवं खगडिया जिले में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है।
वर्तमान में कोविड-19 के 61,149 मामले हैं और 42,298 लोग स्वस्थ , ठीक होने दर 39.62 प्रतिशत : स्वास्थ्य मंत्रालय
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक पटना में 176, मुंगेर में 133, रोहतास में 91, बक्सर में 85, बेगूसराय में 82, मधुबनी में 80, नालंदा में 79, खगडिया में 70, गोपालगंज में 64, भागलपुर में 62, जहानाबाद मेंं 58, सिवान में 53, बांका में 51, नवादा में 48, पूर्वी चंपारण में 45, कैमूर एवं भोजपुर में 44-44, कटिहार में 35, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा में 31 -31, सुपौल में 29, औरंगाबाद में 26, पश्चिम चंपारण में 25, शेखपुरा में 24, सहरसा में 22, मधेपुरा में 20, अरवल में 17, वैशाली एवं समस्तीपुर में 16, जमुुई में 15, लखीसराय, किशनगंज एवं सारण में 14-14, गया में 11, सीतामढी में 10, शिवहर में 5 तथा अररिया में 4 मामले प्रकाश में आए हैं। बिहार में अब तक कोरोना वायरस के संदिग्ध 62503 कोरोना नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 571 मरीज ठीक हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



