दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड! UP-Bihar समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Aaj Ka Mausam 11 Mar

Aaj Ka Mausam 11 Mar: देशभर में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, उत्तर प्रदेश समेत 14 राज्य शामिल हैं। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। IMD के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 16 मार्च तक छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा और हिमपात की भी संभावना है। आइए जानते हैं आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather

Aaj Ka Mausam 11 Mar
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में अब गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों राजधानी दिल्ली में हल्के बदल छाए रहेंगे। सुबह के समय 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में हवा चलेगी। जबकि रात में इसकी स्पीड बढ़कर 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 11 मार्च के आसपास अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में भी मौसम ने अचानक करवट ली है। मंगलवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा छाया रहा। कुछ जगहों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 16 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश मेरठ, शामली, बुलंदशहर में छिटपुट बारिश हो सकती है।

Bihar Weather

Aaj Ka Mausam 11 Mar
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में भी मौसम ने करवट ली है। बीते दो दिनों में प्रदेश में बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज भी 8 जिलों में हलकी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही बिजली गिरने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। सुबह के समय कई जिलों में बदल छाए हुए हैं।

Aaj Ka Mausam 11 Mar: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
जयपुर 36°C 20°C
कोलकाता 32°C 24°C
शिमला 24°C 13°C
पटना 33°C 23°C
मुंबई 31°C 25°C
भोपाल 36°C 21°C
नैनीताल 26°C 16°C
दिल्ली 36°C 19°C
रांची 31°C 19°C
चेन्नई 30°C 23°C
लखनऊ 35°C 20°C

यह भी पढ़ें: देशभर में गहराया LPG संकट! दिल्ली में ठप हुई सप्लाई, होटल इंडस्ट्री में 1300 करोड़ के नुकसान की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।