खुलते ही भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, जंग के बीच डिफेंस स्टॉक्स में खरीदारी

Summary :

Stock Market Today 11 March: भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार चढ़ाव जारी है कुछ दिनों पहले कोहरमा मचने के बाद आज बाजार सपाट खुला। बीएसई सेंसेक्स 33 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 78,238 पर और निफ्टी 30 अंक या 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,231 पर खुला। खबर लिखते समय तक शेयर बाजार लाल निशना पर पहुंच गया था और  सेंसेक्स 231 अंको की गिरावट के साथ 77,962 अंको पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी में भी 71 अंको कि  गिरावट दर्ज की गई थी। जंग के बीच शेयर बाजार में डिफेंस के स्टॉक्स…

Stock Market Today 11 March: भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार चढ़ाव जारी है कुछ दिनों पहले कोहरमा मचने के बाद आज बाजार सपाट खुला। बीएसई सेंसेक्स 33 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 78,238 पर और निफ्टी 30 अंक या 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,231 पर खुला। खबर लिखते समय तक शेयर बाजार लाल निशना पर पहुंच गया था और  सेंसेक्स 231 अंको की गिरावट के साथ 77,962 अंको पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी में भी 71 अंको कि  गिरावट दर्ज की गई थी। जंग के बीच शेयर बाजार में डिफेंस के स्टॉक्स में उछाल दर्ज किया जा रहा है

Stock Market Today 11 March: डिफेंस के स्टॉक्स में उछाल

Stock Market Today 11 March
Stock Market Today 11 March

शुरुआती कारोबार में बाजार को संभालने का काम डिफेंस शेयर कर रहे थे। सूचकांक में निफ्टी इंडिया डिफेंस करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। इसके अलावा, मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसई, एनर्जी, ऑयलएंडगैस, कमोडिटीज और हेल्थकेयर में भी हरे निशान में थे। दूसरी तरफ, प्राइवेट बैंक, फाइनेंशियल, ऑटो और सर्विसेज सूचकांक दबाव के साथ कारोबार कर रहे थे।

Largecap Index Today: मिडकैप और स्मॉलकैप में मजबूती

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूती देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 377 अंक या 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,555 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 173 अंक या 1.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,647 पर था।

Top Gainers Share Today: टाइटन और ट्रेंट गेनर्स

Stock Market Today 11 March
Stock Market Today 11 March

सेंसेक्स पैक में इंडिगो, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एनटीपीसी, बीईएल, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, इटरनल, आईटीसी, टाइटन और ट्रेंट गेनर्स थे। कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक,एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक,एचयूएल, भारती एयरटेल, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और एमएंडएम लूजर्स थे।

Asian Market Today: एशियाई बाजार में तेजी

ज्यादातर एशियाई बाजार में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग,बैकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में खुले थे। हालांकि, मंगलवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार मिलेजुले बंद हुए थे।  विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बिकवाली का क्रम जारी रखा और मंगलवार को 4,672.64 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,333.26 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया।

ALSO READ: मिडिल ईस्ट जंग से दहला शेयर बाजार, Sensex 2300 और Nifty 700+ अंक लुढ़का, अमेरिका से जापान तक निवेशकों में हाहाकार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।