Aaj Ka Mausam 12 Mar: देशभर के अधिकतर राज्यों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, यूपी, हरियाणा समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ ही आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा गुजरात में 11 से 13 मार्च के बीच भीषण हीट वेव की स्थिति बन सकती है। दिल्ली-एनसीआर में तो मार्च में ही मई जैसी गर्मी सताने लगी है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Rain Alert: इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होने से यूपी, बिहार राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, असम, अरुणाचल और मेघालय समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है। 11 और 12 मार्च को कुछ स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
Delhi Weather
दिल्ली में मार्च महीने में ही भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। कई घरों में तो पंखे के बाद AC चलना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज से राजधानी में मौसम बिगड़ने वाला है। शाम होते ही आसमन में बदल छा जाएंगे, लेकिन बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। आज राजधानी में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शाम तक 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
Uttar Pradesh Weather
उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदलने वाला है। IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने मौसम में बदलाव की संभावना है। आज प्रदेश में मौसम साफ़ रहेगा, लेकिन 15-16 मार्च को पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है। इस बारिश से प्रदेश के तापमान में कोई कमी नहीं आएगी।
Bihar Weather

बिहार में भी लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 14-16 मार्च में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। इसके अलावा IMD ने राज्य के कुछ जगहों में तापमान बढ़ने की चेतावनी जारी की है। उनमें पटना, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया शामिल है।
Aaj Ka Mausam 12 Mar: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| City | शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|---|
| Delhi | दिल्ली | 33°C | 19°C |
| Bhopal | भोपाल | 36°C | 21°C |
| Nainital | नैनीताल | 26°C | 15°C |
| Mumbai | मुंबई | 32°C | 25°C |
| Jaipur | जयपुर | 34°C | 21°C |
| Shimla | शिमला | 22°C | 10°C |
| Patna | पटना | 34°C | 21°C |
| Chennai | चेन्नई | 31°C | 23°C |
| Ranchi | रांची | 32°C | 19°C |
| Lucknow | लखनऊ | 36°C | 19°C |
| Kolkata | कोलकाता | 32°C | 24°C |
यह भी पढ़ें: Crude Oil में उतार चढ़ाव, पेट्रोल डीजल का बदला भाव, जानें अपने शहर का रेट























