दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन, महाराष्ट्र में बारिश जारी, जानें बिहार से लेकर कश्मीर तक आज कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 14 Oct: बारिश की विदाई के बाद अब ठंड ने दस्तक दे ही है। हालांकि कुछ राज्यों में अभी भी बारिश की संभावना है। राजधानी दिल्ली में सुबह -शाम अब ठंड का एहसास होने लगा है। दिवाली के नजदीक आते-आते संभावना है कि स्वेटर पहनना पड़े। आज की बात करें तो आज मौसम विभाग ने आज महारष्ट्र में बारिश का अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं आज दिल्ली से लेकर कश्मीर तक मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। Aaj Ka Mausam 14 Oct: Delhi NCR Weather भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार 14 अक्टूबर…

Aaj Ka Mausam 14 Oct: बारिश की विदाई के बाद अब ठंड ने दस्तक दे ही है। हालांकि कुछ राज्यों में अभी भी बारिश की संभावना है। राजधानी दिल्ली में सुबह -शाम अब ठंड का एहसास होने लगा है। दिवाली के नजदीक आते-आते संभावना है कि स्वेटर पहनना पड़े। आज की बात करें तो आज मौसम विभाग ने आज महारष्ट्र में बारिश का अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं आज दिल्ली से लेकर कश्मीर तक मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

Aaj Ka Mausam 14 Oct: Delhi NCR Weather

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार 14 अक्टूबर को भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगभग वैसा ही बना रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, तीखी धूप के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा और यह इसी तरह शुष्क व गर्म बना रहेगा।

Delhi NCR Weather Today
Delhi NCR Weather  (credit-sm)

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में रात के समय ठंड बढ़ रही है, जबकि दिन में तेज धूप से गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी यह स्थिति बनी रह सकती है। 14 अक्टूबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। 15 और 16 अक्टूबर को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा। पछुआ और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं होगा और अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़ा कम रहने की संभावना है।

Rajasthan Weather

राजस्थान में मानसून की पूरी तरह विदाई हो चुकी है और अब मौसम ने करवट ली है। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर से आने वाली हवाएं कमजोर हो गई हैं और पूर्वी हवाएं सक्रिय हो गई हैं, जिससे तापमान में वृद्धि हो रही है। दीपावली तक मौसम शुष्क रहेगा और साफ आसमान के चलते धूप की तपिश बढ़ सकती है। अगले एक सप्ताह तक राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में किसी बड़ी वेदर एक्टिविटी की संभावना नहीं है।

Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 18 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। कहीं भी वर्षा या बर्फबारी की संभावना नहीं है। दिन में धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि देखी गई है, लेकिन न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

Himachal-Pradesh-Weather
Himachal Pradesh Weather (source: social media)

Maharashtra Weather

14 अक्टूबर को गढ़चिरौली जिले को छोड़कर महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों से दक्षिण-पश्चिमी मानसून की वापसी हो चुकी है। आने वाले 2-3 दिनों में पूरे राज्य से मानसून के पूरी तरह लौटने की संभावना है। लेकिन आज की बात करें तो आज महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Madhya Pradesh Weather

मध्यप्रदेश से भी मानसून विदा ले चुका है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना अभी बनी हुई है। अक्टूबर की शुरुआत से ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 और 16 अक्टूबर को प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे वातावरण में नमी और ठंडक दोनों बनी रहेंगी। यह स्थिति फसलों और आम लोगों के लिए लाभदायक हो सकती है।

Madhya Pradesh Weather
Madhya Pradesh Weather (Source: Social Media)

Jammu Kashmir Weather

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 18 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस सप्ताह वर्षा की कोई संभावना नहीं है, हालांकि 19 और 20 अक्टूबर को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। दोपहर में आंशिक बादल छा सकते हैं। जम्मू में अगले सप्ताह दिन का अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने की संभावना है। अगले सात दिनों में दिन और रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

ये भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय बिहार दौरा, भाजपा नेताओं के साथ करेंगे बैठक

Neha Singh