Triple Murder Case: सपा नेता और 9 महिलाओं समेत 29 नामजद, 60 अज्ञात पर केस दर्ज

Summary :

Triple Murder Case: गांगनौली गांव में तीन हत्याओं के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते समय पुलिस से अभद्रता करने के मामले में 29 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें नौ महिलाएं और सपा के छपरौली विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र उर्फ सौंहदर भी शामिल हैं। पुलिस ने 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। बता दें कि यह घटना गांगनौली गांव की शेखों वाली बड़ी मस्जिद में मौलाना इब्राहिम की पत्नी इसराना, बेटी सोफिया और बेटी सुमैया की हत्या से जुड़ी है। Triple Murder Case: वाहन में तोड़फोड़ का प्रयास पुलिस ने इस मामले…

Triple Murder Case: गांगनौली गांव में तीन हत्याओं के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते समय पुलिस से अभद्रता करने के मामले में 29 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें नौ महिलाएं और सपा के छपरौली विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र उर्फ सौंहदर भी शामिल हैं। पुलिस ने 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। बता दें कि यह घटना गांगनौली गांव की शेखों वाली बड़ी मस्जिद में मौलाना इब्राहिम की पत्नी इसराना, बेटी सोफिया और बेटी सुमैया की हत्या से जुड़ी है।

Triple Murder Case: वाहन में तोड़फोड़ का प्रयास

Triple Murder Case
Triple Murder Case (source: social media)

पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दो किशोरों को बाल सुधार गृह भेजा था। जब पुलिस तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही थी, तब सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों की भीड़ ने इसका विरोध शुरू कर दिया और भीड़ पुलिस से भिड़ गई और समझाने के प्रयासों के बावजूद उन्होंने पुलिस की एक न सुनी। भीड़ ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह भीड़ के बीच से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद टीकरी चौकी प्रभारी प्रांशु की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुकदमे में पुलिसकर्मियों की नेम प्लेट और मोनोग्राम नोचकर फेंकने, वर्दी फाड़ने, वाहन के साथ तोड़फोड़ करने और पथराव की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

UP News Today: भीड़ को शांत करने का प्रयास

Triple Murder Case
Triple Murder Case (source: social media)

घटना के बाद जिन गलियों में पहले शोर-शराबा था, वहां अब सन्नाटा पसरा है। मुकदमे में नामजद लोग अपना बचाव कराने में लगे हैं। सपा छपरौली विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने मौके पर भीड़ को शांत करने का पूरा प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने उनका नाम भी इसमें शामिल कर लिया है। वे इस संबंध में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लखनऊ में मिलकर अवगत कराएंगे। थानाध्यक्ष दोघट सूर्यदीप सिंह ने बताया कि मौके पर वीडियो बनाई गई है और जो भी लोग इस मामले में शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा।

ALSO READ: 12 घंटे बाद वापस आया अखिलेश यादव का फेसबुक पेज, इस पॉलिसी का किया था उल्लंघन

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।