Punjab News: तरुण लखनपाल बने लुधियाना जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव

Summary :

Punjab News:  पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसी) ने तरुण लखनपाल को लुधियाना जिला कांग्रेस कमेटी (अर्बन) का महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संजय तलवार (पूर्व विधायक) द्वारा जारी पत्र के माध्यम से की गई। इस अवसर पर तरुण लखनपाल ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता श्री रमेश जोशी और जिला अध्यक्ष श्री संजय तलवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। Punjab News: निष्ठा के साथ कार्य करेंगे तरुण लखनपाल ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों…

Punjab News:  पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसी) ने तरुण लखनपाल को लुधियाना जिला कांग्रेस कमेटी (अर्बन) का महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संजय तलवार (पूर्व विधायक) द्वारा जारी पत्र के माध्यम से की गई। इस अवसर पर तरुण लखनपाल ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता श्री रमेश जोशी और जिला अध्यक्ष श्री संजय तलवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

Punjab News: निष्ठा के साथ कार्य करेंगे

Punjab News
Punjab News (source: social media)

तरुण लखनपाल ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों और संगठन को ज़मीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी तरुण लखनपाल को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और आशा जताई कि उनके अनुभव और ऊर्जावान नेतृत्व से लुधियाना कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

ALSO READ: ‘बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक सहायता, ग्रुप हाउसिंग…’, CM भगवंत मान की कैबिनेट बैठक में इन फैसलों पर लगी मुहर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।