Aaj Ka Mausam 15 Sep: दिल्ली में होगी गर्मी, UP-राजस्थान में सूखा, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam 28 Sep

Aaj Ka Mausam 15 Sep: दिल्ली में बारिश का दौर रुक गया था, लेकिन अब फिर राजधानी में बादल बरसेंगे। कुछ जगहों पर उमस बनी रहने की संभावना है तो कहीं बूंदबांदी भी हो सकती है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश का कहर कम हुआ है। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों को ग्रीन जोन में रखा है। चलिए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

Delhi NCR Weather

दिल्ली और एनसीआर में 15 सितंबर को बादल छाए रहने की संभावना है। दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में तापमान बढ़ सकता है, जिससे उमस और गर्मी परेशान कर सकती है।

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather

Maharashtra Weather

15 सितंबर को महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इस बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है और लोगों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Bihar Weather

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। खासकर सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, अररिया, किशनगंज और सुपौल में सतर्क रहने की जरूरत है। लगातार बारिश से जलजमाव और नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा है।

Jharkhand Weather

झारखंड के गिरिडीह, बोकारो, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। इससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

 

Jharkhand Weather
Jharkhand Weather

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। नदियों का जलस्तर भी घट रहा है, जिससे बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत मिल रही है।

Uttarakhand & Himachal Weather

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और भूस्खलन की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। यहां 15 सितंबर को बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Rajasthan Weather

राजस्थान में 15 सितंबर को बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि 17 सितंबर के बाद मानसून की वापसी के संकेत मिल रहे हैं, जिससे दोबारा बारिश हो सकती है।

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather

Madhya Pradesh Weather

मध्य प्रदेश के देवास, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन, धार, सीहोर और बुरहानपुर जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। प्रशासन ने सतर्क और सुरक्षित रहने की सलाह दी है।

Northeast India

मौसम विभाग के अनुसार असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 और 16 सितंबर, और फिर 18 से 20 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। बारिश और बिजली गिरने से ग्रामीण व पहाड़ी इलाकों में जलजमाव और भूस्खलन हो सकता है।

ये भी पढ़ें– PM Modi Bihar Visit: पूर्णिया में सौगातों की बरसात, PM मोदी करेंगे 36,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।