Russia Drones in Romania: रोमानिया में घुसे रूस के घातक ड्रोन, NATO के साथ बढ़ा तनाव

Summary :

Russia Drones in Romania: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध ने अब पूरे यूरोप में चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि यूक्रेन में हमले के दौरान रूस के घातक ड्रोन पहले पौलेंड देश में घुसे थे और अब रोमानिया में घुस गए है। रोमानिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन पर हमले के दौरान अपने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने के लिए रूस की निंदा की, और इस कार्रवाई को गैरजिम्मेदाराना बताया। Russia Drones in Romania रूस के हमले के बाद रोमानिया ने बताया कि यह कार्रवाई काला सागर क्षेत्र में क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए एक नई…

Russia Drones in Romania: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध ने अब पूरे यूरोप में चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि यूक्रेन में हमले के दौरान रूस के घातक ड्रोन पहले पौलेंड देश में घुसे थे और अब रोमानिया में घुस गए है। रोमानिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन पर हमले के दौरान अपने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने के लिए रूस की निंदा की, और इस कार्रवाई को गैरजिम्मेदाराना बताया।

Russia Drones in Romania

Russia Drones in Romania
Russia Drones in Romania

रूस के हमले के बाद रोमानिया ने बताया कि यह कार्रवाई काला सागर क्षेत्र में क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए एक नई चुनौती है और इस तरह की घटनाएं अंतर्राष्ट्रीय कानून के प्रति रूस के सम्मान की कमी को उजागर करती हैं। घातक ड्रोन घुसने के बाद इससे न केवल रोमानिया के नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई, बल्कि नाटो की सामूहिक सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई।

Russia-Ukraine War

Russia-Ukraine War
Russia-Ukraine War

यूक्रेन के खिलाफ हमलों में इस्तेमाल किया गया एक रूसी गेरान ड्रोन 13 सितंबर को रोमानियाई हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया, और उत्तरी डोब्रुजा के ऊपर दो एफ-16 लड़ाकू लड़ाकू विमान द्वारा उसे रोक लिया गया। बता दें कि रूस के ड्रोन रोमानिया के आसमान में 50 मिनट तक रहा, जो चिलिया वेचे के उत्तर-पूर्व से इज़मेल के दक्षिण-पश्चिम तक उड़ान भर रहा था, फिर पार्डिना के पास से निकलकर यूक्रेन की ओर वापस लौट गया ।

Russia Drones in Polland

रूस और यूक्रने हमले के कारण यूरोप में चिंता बढ़ गई है। बता दें कि पिछले सप्ताह में यह दूसरी बार है जब किसी नाटो सदस्य ने अपने हवाई क्षेत्र में रूसी ड्रोनों द्वारा घुसपैठ की सूचना दी है इससे पहले पोलैंड ने कहा था कि रूसी ड्रोनों ने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है और उनमें से कई को मार गिराया है। उसने इन कदमों को उकसावे की कार्रवाई बताया था।

ALSO READ: नेपाल के बाद अब लंदन में लगी विद्रोह की आग, सड़कों पर उतरे लाखों लोग, झड़प में 26 पुलिसकर्मी घायल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।