PM Modi Bihar Visit: पूर्णिया में सौगातों की बरसात, PM मोदी करेंगे 36,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन

Summary :

PM Modi Bihar Visit: आज बिहार में सौगातों की बरसात होने वाली है। बता दें कि PM नरेंद्र मोदी आज बिहार के पूर्णिया जिले का दौरा करेंगे, जहां वे 36,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की घोषणा और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पूर्णिया एयरपोर्ट वाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे, राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना करेंगे, साथ ही रेलवे लाइन और नई ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी का यह दौरा क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। PM Modi Bihar Visit PM मोदी दौरे पर पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन इस यात्रा का…

PM Modi Bihar Visit: आज बिहार में सौगातों की बरसात होने वाली है। बता दें कि PM नरेंद्र मोदी आज बिहार के पूर्णिया जिले का दौरा करेंगे, जहां वे 36,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की घोषणा और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पूर्णिया एयरपोर्ट वाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे, राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना करेंगे, साथ ही रेलवे लाइन और नई ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी का यह दौरा क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

PM Modi Bihar Visit

PM Modi Bihar Visit
PM Modi Bihar Visit

PM मोदी दौरे पर पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन इस यात्रा का मुख्य आकर्षण होगा। बता दें कि कोलकाता के बाद यह पूर्वी भारत और बिहार का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। 2,800 मीटर लंबा रनवे बड़े विमानों जैसे एयरबस और बोइंग के संचालन के लिए उपयुक्त है, जो क्षेत्र में हवाई यातायात को सुगम बनाएगा।

Purnia Airport: पर्यटन और रोजगार के नए अवसर

4,000 वर्ग मीटर में फैला टर्मिनल भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और इसे अगले 40 वर्षों तक बढ़ते यातायात को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। यह हवाई अड्डा न सिर्फ पूर्णिया बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। स्थानीय लोगों में इस हवाई अड्डे को लेकर उत्साह है। पूर्णिया के एक निवासी ने कहा, “हवाई अड्डा बनने से बहुत अच्छा लग रहा है।

Makhana Board in Bihar

PM Modi Bihar Visit
PM Modi Bihar Visit

राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना मखाना उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पूर्णिया और आसपास का क्षेत्र मखाना उत्पादन का प्रमुख केंद्र है, और यह बोर्ड किसानों को बेहतर तकनीक, बाजार और संसाधन उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा, नई रेलवे लाइन और ट्रेन का शुभारंभ क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, जिससे लोगों और सामानों का आवागमन और आसान होगा।

ALSO READ: प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा, पूर्णिया हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।