Aaj Ka Mausam 22 May 2026: सावधान! दिल्ली में Heatwave का ऑरेंज अलर्ट, 14 राज्यों में आंधी-बारिश, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Summary :

Aaj Ka Mausam 22 May 2026: मई में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। उत्तर भारत के दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों गर्मी के साथ-साथ लू का कहर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने 14 राज्यों में अगले 12 घंटों में हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में 21 से…

Aaj Ka Mausam 22 May 2026: मई में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। उत्तर भारत के दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों गर्मी के साथ-साथ लू का कहर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने 14 राज्यों में अगले 12 घंटों में हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में 21 से 27 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Delhi Heatwave Alert: राजधानी में लू का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 22 May 2026
Delhi Heatwave Alert (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और लू दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ा रही है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए लू की चेतावनी जारी की है। दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया है। अगले सप्ताह के लिए कई राज्यों में ऑरेंज से रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में भीषण गर्मी

उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। बांदा जिला देश का सबसे गर्म शहर रहा, गुरुवार को यहां तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में 22 से 27 मई तक पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है। आगरा, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी और नोएडा में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Bihar Weather: बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam 22 May 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में मौसम का मिला-जुला रूप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बिहार में तीन दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। गया, दरभंगा, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं कई इलाकों में 24 मई तक हीटवेव की भी संभावना है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
Delhi (दिल्ली) 43°C 31°C
Patna (पटना) 39°C 29°C
Shimla (शिमला) 29°C 18°C
Chennai (चेन्नई) 37°C 30°C
Jaipur (जयपुर) 41°C 31°C
Ranchi (रांची) 39°C 26°C
Nainital (नैनीताल) 31°C 22°C
Mumbai (मुंबई) 33°C 30°C
Bhopal (भोपाल) 41°C 30°C
Kolkata (कोलकाता) 37°C 29°C
Lucknow (लखनऊ) 43°C 29°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।