Aaj Ka Mausam 24 May 2026: दिल्ली में लू का अलर्ट, 19 राज्यों में आंधी-बारिश, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Summary :

Aaj Ka Mausam 24 May 2026: देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच मॉनसून की आहट सुनाई देने लगी है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत 19 राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 मई 2026 को दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ा है। मानसून अब अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कई हिस्सों तक पहुंच गया है। अगले 3-4 दिनों में इसके और आगे…

Aaj Ka Mausam 24 May 2026: देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच मॉनसून की आहट सुनाई देने लगी है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत 19 राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 23 मई 2026 को दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ा है। मानसून अब अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कई हिस्सों तक पहुंच गया है। अगले 3-4 दिनों में इसके और आगे बढ़ने की संभावना है। इससे केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।

Delhi Heatwave Alert: दिल्ली में हल्की बारिश

Aaj Ka Mausam 24 May 2026
Delhi Heatwave Alert (Image- Social Media)

दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, आज मौसम साफ रहेगा। कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है, जबकि 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं तापमान के 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, 25 मई को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 26 मई को लू की स्थिति बनी रहेगी।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में 24 से 29 मई तक लू चलने का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के मेरठ, बुलंदशहर, सहारनपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वीऔर पश्चिमी यूपी में 24 से 29 मई तक लू चलने का अलर्ट है। इस दौरान कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में हीट वेव को लेकर IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गाजीपुर, बलिया, मऊ शामिल है।

Bihar Weather: बिहार में बारिश

Aaj Ka Mausam 24 May 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में मौसम बदलने वाला है। IMD ने आज पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा और राजगीर में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश का ये सिलसिला 29 मई तक चलने वाला है। इसके अलावा 25 और 26 मई को राज्य के अधिकांश जिलों में भयंकर बारिश होने की संभावना है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 44°C 32°C
रांची (Ranchi) 39°C 27°C
मुंबई (Mumbai) 33°C 31°C
जयपुर (Jaipur) 42°C 31°C
नैनीताल (Nainital) 32°C 23°C
भोपाल (Bhopal) 42°C 30°C
कोलकाता (Kolkata) 37°C 30°C
शिमला (Shimla) 30°C 19°C
पटना (Patna) 41°C 28°C
चेन्नई (Chennai) 37°C 29°C
लखनऊ (Lucknow) 42°C 29°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।