Aaj Ka Mausam 7 April 2026:अप्रैल की शुरुआत होते ही देश के कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो गया था। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से ही हल्की बारिश की बौछारें मौसम को सुहावना बना रही है। मौसम विभाग 13 राज्यों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार इस हफ्ते दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेंगे।
इसका असर सबसे ज्यादा इसके असर से 7 और 8 अप्रैल को देखने को मिलेगा। 9 अप्रैल को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे, जबकि 10 और 11 अप्रैल को मौसम साफ होने का अनुमान है। इसके बाद से तापमान धीरे-धीरे बढ़कर अधिकतम 33 से 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। आइए जानते हैं, देशभर के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Delhi Weather

दिल्ली में मंगलवार सुबह से ही बारिश होने से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली में दो दिन यानी 7 और 8 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल घिरे रहने के साथ दो से तीन बार बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रप्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है।
Uttar Pradesh Weather
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बिच मौसम ने फिर करवट ली है। पिछले 24 घंटों से प्रदेश ने रुक-रूककर बारिश हो रही है और ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट देखी गई है। आने वाले 48 घंटे प्रदेशवासियों के लिए भारी पड़ सकते हैं। IMD ने अनुमान जताया है कि 7 और 8 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सबसे अधिक रहेगा। इस दौरान आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। साथ ही 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
Bihar Weather

बिहार में इन दिनों मौसम तेजी से करवट ले रहा है। जहां एक तरफ तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभा ने राज्य में तेज आंधी, बारिश, बिजली और ओला गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है। खासकर 7 और 8 अप्रैल को राज्य में मौसम ज्यादा गंभीर हो सकता है।
Aaj Ka Mausam 7 April: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान (7 अप्रैल, 2026) | न्यूनतम तापमान (7 अप्रैल, 2026) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 31°C | 20°C |
| पटना | 34°C | 22°C |
| जयपुर | 30°C | 20°C |
| चेन्नई | 33°C | 28°C |
| रांची | 30°C | 19°C |
| कोलकाता | 35°C | 22°C |
| भोपाल | 34°C | 22°C |
| नैनीताल | 22°C | 12°C |
| मुंबई | 31°C | 23°C |
| शिमला | 17°C | 08°C |
| लखनऊ | 33°C | 21°C |
यह भी पढ़ें: ‘सिर्फ सीजफायर नहीं…’, ईरान ने ठुकराया अमेरिका का प्रस्ताव, थमाई 10 शर्तों की लिस्ट


Download Android App
Download iOS App




