बिहार सरकार में मंत्री तेजप्रताप यादव ने पार्टी नेता श्याम रजक पर गाली देने का आरोप लगाया हैं। दरअसल आरजेडी नेता दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। लेकिन सम्मेलन में बवाल खड़ा हो गया हैं, गुस्से में आकर तेजप्रताप यादव पार्टी की बैठक से बाहर निकल आएं। बाहर निकलने के बाद तेजप्रताप यादव ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए पार्टी नेता श्याम रजक पर गाली देने का आरोप लगया हैं। तेजप्रताप यादव ने कहा श्याम रजक पार्टी की बैठक में उन्हें बहन की गाली दी हैं। इसके सबूत के तौर पर उनके पास गाली वाली ओडियो क्लिप भी हैं , जिसे वह अपने सोशल मीडिया पेज पर वायरल प्रदेश की जनता को सुनाएंगे। बैठक के बीच में ही छोड़कर बाहर निकलने का सवाल पूछने पर तेजप्रताप यादव ने कहा क्या वह गाली सुनने के लिए पार्टी की बैठक में बैठेंगे। यादव ने कहा कि उन्हें ही बल्कि उनके पीए को भी गाली दी हैं।
तेजस्वी ने रजक पर लगाया भाजपा का एजेंट होने का आरोप
मीडिया से बातचीत करते हुए तेजप्रताप यादव ने श्याम रजक पर आरएसएस और भाजपा का एजेंट का आरोप भी लगाया , तेजप्रताप यादव ने कहा कि जब उन्होनें टाइमिंग के बारे में पूछने के जवाब में रजक ने उन्हें व पीए को गाली दी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गाली -गलौच का ओडियों
बिहार में राजनीति में इस प्रकरण के बाद भूचाल आने की संभावना बन गई हैं। क्योंकि सत्ताधारी दल में समन्वय ही नहीं मर्यादा को लांघ रहे हैं। वायरव ओडियों में गाली -गलौच की जा रही हैं। ओडियों के मुताबिक बोला जा रहा हैं कि मंत्री बनने के बाद पीए से बात करवाई जा रही हैं। जिसके बाद गाली -गलौच देकर शर्मसार किया जा रहा हैं।
आपको बता दे की दिल्ली में आरजेड़ी का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा हैं , जंहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर लालू प्रसाद यादव को फिर से दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना हैं। लेकिन पार्टी की बैठक होने से पहले ही बखेड़ा खड़ा हो गया हैं ।


Download Android App
Download iOS App



