बिहार के बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र में एक युवती का अधजला शव बरामद होने के अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं कि राज्य के समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के दमदौली चौर गांव में तंबाकू के खेत के पास से बुधवार को एक युवती का अधजला शव बरामद किया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने गोही पंचायत के दमदौली चौर स्थित तंबाकू के खेत के समीप से युवती का अधजला शव बरामद किया है। गांव के लोग सुबह जब खेत की ओर गए तब वहां शव देख इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।
नीतीश ने ‘मीठा जहर’ देकर शिक्षा व्यवस्था को खंडहर में किया तब्दील : तेजस्वी यादव
वारिसनगर के थाना प्रभारी प्रसुंजय कुमार ने बताया कि युवती की उम्र लगभग 20-22 वर्ष लग रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टिया लगता कि अन्यत्र हत्या कर शव को जलाया गया है। उन्होंने कहा, ‘युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, परंतु हाथ में चूड़ियां और लहठी है, जिससे आशंका है कि युवती नवविवाहिता है। शव अद्र्घनग्न स्थिति में बरामद किया गया है।’
थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र से एक युवती का अधजला शव बरामद हुआ था। पुलिस को आशंका है कि युवती की पहले गोली मारकर हत्या की गई है और उसके बाद शव को जलाने की कोशिश की गई है। अब तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।


Download Android App
Download iOS App



