4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में बड़ी राहत मिली थी जिसके बाद कांग्रेस पार्टी में खुशी की लहर छा गई। गुजरात हाईकोर्ट से राहुल गांधी को राहत नहीं मिली थी, जिस कारण राहुल गाँधी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। और सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गाँधी पर लगे 2 साल की सज़ा पर रोक लगा दिया है। जिसके बाद राहुल गाँधी समेत कई अन्य कांग्रेस नेता खुशियां मना रहे हैं। राहुल गांधी की इस ख़ुशी में RJD के नेता लालू यादव भी राहुल गाँधी को रहत मिलने की ख़ुशी में शहनाइयां बजाते हुए दिख रहे हैं।
राहुल गाँधी ने सीखा मटन बनाना
कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गाँधी को SC से राहत मिलने के बाद उनके संसद की सदस्यता वापस मिलने के पुरे आसार दिख रहे हैं। हाल ही में 4 अगस्त के दिन राहुल गाँधी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव से मीसा भारती के घर पर मुलाक़ात हुई। बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव राहुल गांधी को गुलदस्ता भेंट किया, जहां उनको गले लगाकर उनको बधाई भी दी। रिपोर्ट की माने तो लालू यादव ने राहुल गांधी को अपने हाथो से मटन बनाकर खिलाया, जहां बताया जा रहा है की लालू यादव ने राहुल गांधी को इसकी रेसिपी भी सिखाई।
बिहार के मंत्रिमंडल विस्तार की हुई चर्चा!
राहुल गाँधी और लालू यादव के इस मुलाकात में माना ये जा रहा है उस वक़्त बिहार मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा भी की गयी होगी। अगर मटन रेसिपी की बात करें तो राहुल गाँधी की मीडिया टीम ने पुरे मटन रेसिपी की वीडियोग्राफी भी की है। जो कुछ वक़्त बाद प्रसारित किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



