बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बिहार में धार्मिक कार्यक्रम पर राजनीति का सिलसिला थमने का नाम नहीं है। बता दें एक के बाद एक कई नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। बिहार की सत्ताधारी महागठबंधन के नेता बागेश्वर सरकार के विरोध में आग उगल रहे हैं तो विपक्षी दल बीजेपी उनके समर्थन में सड़क पर उतरने को तैयार है।
आपको बता दें नीतीश कुमार की सरकार में श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बिहार आगमन पर तीखा बयान देकर प्रदेश में नया सियासी उपद्रव खड़ा कर दिया है। सुरेंद्र राम ने कहा है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ढोंगी हैं। वे लोगों को भ्रमित करते हैं। ऐसे ढोंगी बाबाओं की वजह से हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति बदनाम हो रही है। ऐसे लोगों का मैं विरोध करता हूं और जनता को भी उनका बहिष्कार करना चाहिए। मंत्री सुरेंद्र राम ने लोगों को धीरेंद्र शास्त्री से बचने की सलाह दी। इतना मीडिया को दिए बयान में मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि मैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री के प्रवचन कार्यक्रम का बहिष्कार करूंगा और मेरे समर्थक भी उनका विरोध करेंगे।
बता दें इससे पहले आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पटना में प्रवचन कार्यक्रम पर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कोई भी आजकल बाबा बन जाता है। ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए। राजद अध्यक्ष ने यहां तक कह दिया कि यह लोग जेल में नहीं हैं। इसका मुझे बहुत अफसोस है।
आयोजक जिला प्रशासन इसकी तैयारी में जुटे हैं
दरअसल, पटना में 13 मई से 17 मई के बीच पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम है। बागेश्वर सरकार बिहार की राजधानी में हनुमान कथा का वाचन करेंगे। इसके पहले 12 मई को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजक जिला प्रशासन इसकी तैयारी में जुटे हैं। धीरेरेंद्र शास्त्री अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। कई जगह उनका समर्थन होता है तो कई जगह उनका विरोध भी किया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



