राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बड़ी पुत्रवधु ऐश्वर्या राय ने सास एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर उनके साथ आज मारपीट कर घर से बाहर निकाल देने का आरोप लगाया।
राजद अध्यक्ष के बड़ पुत्र एवं विधायक तेजप्रताप यादव का पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ स्थानीय अदालत में तलाक का मामला चल रहा है। इसके बाद से विधायक तेजप्रताप अपनी मां 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकार आवास में नहीं रह रहे हैं जबकि ऐश्वर्या इसी आवास में रह रही हैं।
श्रीमती राबड़ी देवी के सरकारी बंगले से आज देर शाम रोते हुए बाहर निकलीं ऐश्वर्या ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उनके पिता एवं विधायक चंद्रिका राय को लेकर पटना विश्वविद्यालय के बी. एन. कॉलेज में एक गलत पोस्टर जगह-जगह लगाया गया।
इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने इस संबंध में सास राबड़ देवी से जानना चाहा कि उनके व्यक्तिगत विवाद में पिता चंद्रिका राय को क्यों घसीटा गया।


Download Android App
Download iOS App



