पटना/ नई दिल्ली: एनडीए प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति प्रत्याशी के रूप में नामांकन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के उपरांत बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली एवं शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया साथ ही उन्हें राष्ट्रपति प्रत्याशी के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने के लिए धन्यवाद दिया।
रेणु देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी सदैव महिलाओं,दलितों, पिछड़ों एवं अन्य वंचित समुदायों के व्यापक हितों को ध्यान में रखकर ही कार्य करते हैं। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के उत्थान तथा उनकी सक्रिय भागीदारी के बगैर देश के विकास की बात करना बेईमानी होगी और यही कारण है कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में संचालित सभी योजनाओं का मूल मंत्र “सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास” ही है। मुझे पूरा विश्वास है कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति चुनी जाएंगी और उनका यह कार्यकाल देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा।


Download Android App
Download iOS App



