बिहार के नालंदा जिला में पीने के पानी का भारी संकट उत्पन्न हो गया है। भूजलस्तर नीचे जाने के कारण पानी का संकट चरम पर पहुंच चुका है। बिहार राज्य के दक्षिणी भूभाग के सभी जिलों, खासकर मेरे संसदीय क्षेत्र, नालंदा में पीने के पानी की समस्या गहराता जा रहा है। राज्य के दक्षिणी भूभाग की सभी नदियाँ इस समय सूख जाती हैं। राज्य के अन्य जलश्रोतों, जलाशयों और नहरों से पानी गायब हो रहा है। परिणामस्वरूप भूजलस्तर नीचे चला गया है। हैण्डपम्पों से भी पानी नहीं निकलता है।
अतः मेरा आग्रह होगा कि नालंदा जिला में एक केन्द्रीय टीम (केन्द्रीय भूजल बोर्ड-सीजीडब्ल्यूबी) को भेजा जाये जो कि पीने के पानी की समस्या का आंकलन व निराकरण करे और उसी आधार पर जिले के सभी पंचायतों में कम से कम 25-25 हथिया चालाकल (डीप बोरिंग) अविलम्ब दिया जाये।


Download Android App
Download iOS App



