बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, सामाजिक न्याय के पुरोद्धा तथा दलितों, पिछड़ों एवं शोषितों की सशक्त आवाज अमर शहीद डॉ. ब्रजबिहारी प्रसाद जी के 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 20, बेली रोड, पटना स्थित स्व. ब्रजबिहारी प्रसाद स्मृति संग्रहालय में “सर्वधर्म प्रार्थना सभा” सह “संकल्प समारोह” का आयोजन सुबह 9 बजे से किया जा रहा है।उक्त बातें अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक पवन जायसवाल ने पटना आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही। जायसवाल ने कहा कि स्व. ब्रजबिहारी बाबू का जन्म 20 जुलाई, 1949 को पूर्वी चम्पारण के भेड़ियारी ग्राम में हुआ था। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज के पिछड़े और शोषित वर्ग के कल्याण एवं उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने सन 1984 मे बिहार सरकार की नौकरी को छोड़कर सामंती ताकतों के खिलाफ संघर्ष को छेड़ दिया तथा देखते ही देखते वे गरीबों, पिछडों और अकलियतों के मसीहा बन गये। अपनी लोकप्रियता एवं जन समर्थन के कारण स्व. ब्रजबिहारी बाबू वर्ष 1990 और 1995 मे विधानसभा चुनाव में विधायक के रूप में निर्वाचित हुये। उनकी कार्यक्षमता और योग्यता को देखते हुये सन 1990 में बिहार सरकार में उपमंत्री, ग्रामीण विकास विभाग और 1995 में विज्ञान एवं प्रद्योगिकी मंत्री पद से सुशोभित किया गया। उसके बाद वे बिहार सरकार में ऊर्जा मंत्री बने। वर्षों से सामन्ति ताकतों से प्रताड़ित एवं शोषित समाज उनपर आशा भारी नजरों से देखते थे, जिनपर वे जीवनपर्यंत खड़े उतरे।जायसवाल ने कहा कि 13 जून, 1998 को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना में उनकी हत्या सामंती ताकतों ने कर दी। जायसवाल ने कहा कि कला एवं सांस्कृति विभाग बिहार सरकार द्वारा आयोजित ”सर्व धर्म प्रार्थना सह संकल्प सभा” में राज्य के सभी जिलों से वैश्य समाज सहित दलित पिछड़ा शोषित वर्ग के लोगों एवं जन प्रतिनिधिगण एंव वैश्य समाज के सभी मा० सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद सहित विभिन्न दलों के स्व० ब्रज विहारी प्रसाद जी के सहयोगीगण को वैश्य संगठनों एवं सांसद शिवहर रमा देवी द्वारा आमंत्रित किया गया है। जायसवाल ने कहा कि अगामी वर्ष से राज्य के सभी जिला/प्रखंड स्तर पर स्व. ब्रज विहारी प्रसाद की पुण्य तिथि पर संकल्प सभा आयोजित कर उनके सपनो को साकार करने तथा रक्तदान शिविर, प्रतिमा सम्मान समारोह आदि का आयोजन कर समाज को मज़बूती प्रदान करने के संकल्प को दुहराया जाएगा । सभी संगठनों द्वारा तथा स्व. ब्रज विहारी प्रसाद स्मृति संग्रहालय को विकसित करने एवं अतिरिक्त भवनों का निर्माण कराने हेतू कला एवं संस्कृति विभाग को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा । जायसवाल ने कहा कि राज्य के वैश्य बन्धुओं सहित आम -अवाम से 13 जून, 2023 (मंगलवार) को प्रातः 9:00 बजे 20, बेली रोड, पटना स्थित स्मृति संग्रहालय में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने दिवंगत नेता स्व. ब्रजबिहारी बाबू के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया।इस अवसर पर वैश्य नेता शिव गुप्ता, रंजीत कुमार गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, राजेश जायसवाल, सुमन मॉंझी आदि उपस्थित रहे।
दलितों, पिछड़ों एवं शोषितों की सशक्त आवाज थे अमर शहीद डॉ. ब्रजबिहारी प्रसाद: पवन जायसवाल
Summary :
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, सामाजिक न्याय के पुरोद्धा तथा दलितों, पिछड़ों एवं शोषितों की सशक्त आवाज अमर शहीद डॉ. ब्रजबिहारी प्रसाद जी के 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 20, बेली रोड, पटना स्थित स्व. ब्रजबिहारी प्रसाद स्मृति संग्रहालय में “सर्वधर्म प्रार्थना सभा” सह “संकल्प समारोह” का आयोजन सुबह 9 बजे से किया जा रहा है


Download Android App
Download iOS App



