अनंत सिंह ने ली विधायक पद की शपथ, OATH से पहले नीतीश के छुए पैर तो तेजस्वी यादव को लेकर कही बड़ी बातें!

Summary :

Anant Singh Bihar Assembly Oath: बिहार विधानसभा चुनाव को दो महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है। आज, मंगलवार, 3 फरवरी, 2026 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई सरकार अपना पहला बजट पेश करने वाली है। बजट पेश होने से पहले, मोकामा से नए चुने गए विधायक अनंत सिंह सीधे जेल से विधानसभा पहुंचे और पद की शपथ ली। इस दौरान उन्होंने विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार से हाथ मिलाया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर भी छुए और हाथ जोड़कर उनका आशीर्वाद लिया। Mokama MLA News: सदन के अंदर क्या-क्या हुआ? Anant Singh Sapathgrahan बता दें कि आज मंगलवार को…

Anant Singh Bihar Assembly Oath: बिहार विधानसभा चुनाव को दो महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है। आज, मंगलवार, 3 फरवरी, 2026 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई सरकार अपना पहला बजट पेश करने वाली है। बजट पेश होने से पहले, मोकामा से नए चुने गए विधायक अनंत सिंह सीधे जेल से विधानसभा पहुंचे और पद की शपथ ली। इस दौरान उन्होंने विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार से हाथ मिलाया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर भी छुए और हाथ जोड़कर उनका आशीर्वाद लिया।

Mokama MLA News: सदन के अंदर क्या-क्या हुआ? Anant Singh Sapathgrahan

बता दें कि आज मंगलवार को अनंत सिंह को बेउर जेल से सीधे विधानसभा लाया गया। जब अनंत सिंह सदन के अंदर आए तो सभी विधायक दल के नेता उन्हें देखने लगे। हालांकि, अनंत सिंह अलग ही तेवड़ में नजर आए। माथे पर लंबा टीका लगाया था। उन्होंने सीएम नीतीश से मिलकर उनका आशीर्वाद भी लिया। ख़ास बात है कि अनंत सिंह पहले के तरह ही बिना पढ़े ही शपथ ली। सदन में बिना रुके वो एक स्वर में बोलते रहे। उनके इस अंदाज को सदन में अन्य विधायक देखते रह गए।

Bihar Vidhansabha: विपक्षी दलों पर कसा तंज, कहा, “हम निर्दोष हैं…”

शपथ लेने के बाद अनंत सिंह जेल के लिए सदन से बाहर आए। तभी मीडिया कर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा, “हम निर्दोष हैं, जांच चल रही है जल्द ही बाहर आएंगे”. साथ ही कहा कि विपक्षी दलों के पास कोई काम नहीं है। इसी दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि बिहार में अपराध अधिक बढ़ गया है। इस पर उन्होंने कहा, “विपक्ष के पास काम-धंधा नहीं है, बोलने के लिए कुछ बचा नहीं है। बोलने से कुछ होना-जाना नहीं है। इस बार तेजस्वी यादव को दूसरी पार्टी से टिकट लड़ना होगा।

JDU MLA News: किस मामले में जेल में बंद हैं अनंत सिंह? (Anant Singh Bihar Assembly Oath) 

दुलारचंद यादव हत्याकांड विधानसभा चुनाव के दौरान हुआ था। प्रचार के दौरान अनंत सिंह के समर्थकों और विरोधी गुट के बीच झड़प हुई, जिसमें दुलारचंद यादव को गोली लगी और उनके ऊपर गाड़ी चढ़ने की बात भी सामने आई। परिजनों का आरोप है कि यह हत्या जानबूझकर की गई। पुलिस के मुताबिक, मौत मुख्य रूप से भारी वस्तु के नीचे दबने से हुई, लेकिन गोली का भी जिक्र है। घटना के बाद 2 नवंबर को अनंत सिंह और उनके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया। जांच पटना पुलिस और सीआईडी कर रही है। जेल में रहते हुए अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव जीता।

यह भी पढ़ें: नीतीश की नई सरकार का पहला बजट आज होगा पेश, क्या आम लोगों पर रहेगा फोकस?

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।