केंद्र सरकार द्वारा आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निर्माण को मिली मंजूरी का स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने कहा कि भव्य राम मन्दिर के निर्माण की राह प्रशस्त करते हुए केंद्र सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को मंजूरी देने का आज जो निर्णय लिया है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम होगी। 500 साल से अधिक समय से लंबित इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गये ऐतिहासिक फैसले के महज 87 दिनों में ही राम मंदिर निर्माण की रुपरेखा तैयार कर केंद्र सरकार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि यह सरकार सिर्फ कहने वाली नहीं, बल्कि अपने कहे को पूरा करने वाली सरकार है। इस निर्णय ने यह भी साबित कर दिया है कि इस सरकार को अपने लक्ष्य और निर्णयों से अटकाना और भटकाना अब नामुमकिन है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ऐतिहासिक घोषणा के बाद आज देश में एक नए युग का सूत्रपात हुआ है। उनके इस कदम से न केवल भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी बल्कि देश के करोड़ों देशवासियों की आस्था को भी संबल मिलेगा।
देश के इतिहास में आज का दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए डा. जयसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की इस घोषणा के बाद एक तरफ जहां देश में जश्न का माहौल है, वहीं दुसरी तरफ कांग्रेस के नेताओं को सदमा लग गया होगा। इतने लंबे वर्षों तक जिस मामले को उन्होंने अपने स्वार्थ के कारण लटकाए रखा, उसका इतनी सरलता से समाधान होते देख उनका दुखी होना वाजिब है। कोई चाह कर भी नहीं भूल सकता है कि कांग्रेस ने कैसे भारत की आत्मा से जुड़े इस अतिमहत्वपूर्ण मुद्दे को तुष्टिकरण की भेंट चढ़ाने के कुटिल प्रयास किये थे। यह वही कांग्रेस है जिसके नेता राम मन्दिर के खिलाफ कोर्ट में खड़े थे।


Download Android App
Download iOS App



