पटना : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती छात्र राजद नेता और छात्र संघ चुनाव में महागठबंधन से उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी गगन कुमार से मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी लिया। वार्ड में मौजूद डॉ. से मिलकर घायल छात्र नेता गगन कुमार की समूचित ईलाज किए जाने का आग्रह किया।
श्री यादव ने छात्र राजद नेता गगन कुमार पर जानलेवा हमला की घोर निंदा करते हुए कहा कि हमलावर आरोपी की अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तारी नही किया जाना नीतीश सरकार की विफलता को दर्शाता हैं। पीयू में छात्र नेताओं पर लगातार जारी हमले ने पटना विश्वविद्यालय प्रशासन एवं नीतीश सरकार की नाकामी का पोल खोलकर रख दिया है।
पीयू विश्वविद्यालय में पठन – पठान कम और छात्रों के रूप में पीयू के छात्रावासों में असमाजिक तत्वो का जमावड़ा ज्यादा हो गया है। जोकि शैक्षणिक व्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण हैं। मिलने वालो में राजद के प्रदेश सचिव परमेश्वर यादव,विक्रांत रॉय,विक्की यादव,पंकज कुमार,करू कुमार आदि थे।


Download Android App
Download iOS App



