Nitish Kumar के इस्तीफे पर फुट-फुटकर रोएं Ashok Chaudhary, आंसू पोछते हुए वीडियो हुआ Viral

Summary :

Ashok Chaudhary Crying Video: आज का दिन बिहार की जनता के लिए बेहद ही निराशाजनक दिन रहा है। सोमवार, 30 मार्च 2026, इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा—ऐसे पन्ने, जिन्हें जब भी पलटा जाएगा, वे यह दास्तान सुनाएंगे कि कैसे सत्ता प्रेमी भी राज्यसभा में जाने के लिए अपनी सीट छोड़ने का फ़ैसला किया। यह एक फैसला ही नहीं बल्कि लाखों करोड़ों जनता के लिए निराशाजनक खबर है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि बिहार चुनाव जब भी नीतीश कुमार के चेहरे पर हुए हैं, वहां की जनता नीतीश कुमार के सिवाए किसी भी चेहरे…

Ashok Chaudhary Crying Video: आज का दिन बिहार की जनता के लिए बेहद ही निराशाजनक दिन रहा है। सोमवार, 30 मार्च 2026, इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा—ऐसे पन्ने, जिन्हें जब भी पलटा जाएगा, वे यह दास्तान सुनाएंगे कि कैसे सत्ता प्रेमी भी राज्यसभा में जाने के लिए अपनी सीट छोड़ने का फ़ैसला किया। यह एक फैसला ही नहीं बल्कि लाखों करोड़ों जनता के लिए निराशाजनक खबर है।

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि बिहार चुनाव जब भी नीतीश कुमार के चेहरे पर हुए हैं, वहां की जनता नीतीश कुमार के सिवाए किसी भी चेहरे को तब्बजों न देते हुए नीतीश कुमार पर भरोसा दिखाया और सत्ता की कमान सौंपी। इसी बीच आज जब नीतीश कुमार अपने विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा सौंप रहे थे, तो वहां का माहौल काफी भावुक रहा। जेडीयू के मंत्री और मुख्यमंत्री के करीबी नेता अशोक चौधरी फुट-फुटकर रोने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Ashok Chaudhary Crying Video: अशोक चौधरी बोलें अब कोई नहीं होगा नीतीश जी जैसा…

नीतीश कुमार के इस्तीफे से उनके चाहने वाले करोड़ों दिलों को आज झटका लगा है। एक पल के लिए पार्टी कार्यकर्ता और करीबी लोगों को ऐसा लगा मानो हमारा कोई अपना हमे हमेशा के लिए छोड़कर जा रहा है। इसी बीच अशोक चौधरी का भावुक करने वाला रिएक्शन भी अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की लकीर खींची थी.

अब जो भी आएगा उसके लिए एक बड़ी चुनौती होगी. उनकी तरह काम करना, घोर से घोर विरोधी के लिए अपने सामने हमेशा सम्मान रखना, सबसे बड़ी बात होती है. उन्होंने आगे कहा कि हमें नहीं लगता कि अब जो नेता आएंगे, वो उनकी सोच जैसा होगा। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि न नीतीश कुमार पैदा हुआ था न नीतीश कुमार कोई पैदा होगा.

Ashok Chaudhary Crying Video: नीतीश कुमार को बताया दलित समाज का मसीहा

Ashok Chaudhary Crying Video
Ashok Chaudhary Crying Video (Source: Social Media)

अशोक चौधरी ने मीडिया से बातचीत में आगे कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें बहुत सम्मान और प्यार दिया है। उन्होंने बताया कि वह दलित परिवार से आते हैं और उनके जैसे उदाहरण बहुत कम निकल कर समाज में आते हैं। उन्होंने आगे कहा कि 6 महीने तक किसी भी सदन के सदस्य न होने के बाद भी नीतीश कुमार ने उन्हें (अशोक चौधरी) को मंत्री बनाया।

बाद में जब नई सरकार बनी, तब भी उन्हें मंत्री बनने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि मराठा और राजपूत समाज में ऐसे उदाहरण मिल सकते हैं, लेकिन दलित समाज में वह खुद को एकमात्र ऐसा नेता मानते हैं। उनके लिए यह बहुत बड़ी बात है। हालांकि, अब देखना यह होगा कि नीतीश कुमार के बाद कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? पार्टी आलाकमान किसे आगे बढ़ाती है। यह सब जल्द ही साफ़ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bihar की 2 बड़ी सीटें हुई खाली… नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, नितिन नवीन ने भी छोड़ी विधानसभा सीट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।