‘Khan Sir को मिले सुरक्षा’ गोलीबारी के बाद कोचिंग संस्थान के बाहर छात्रों की भारी भीड़; सरकार से कर रहे मांग, कोचिंग बंद; देखें Video

Summary :

Attack on Khan Sir Coaching Patna: बिहार की राजधानी इस समय अपराधियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह बनती जा रही है। यहां लगभग हर दिन बड़ी आपराधिक घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच, मंगलवार देर रात—जब आप सो रहे थे—पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। इसके बाद, मीडिया से बात करते हुए खान सर ने खुद बताया कि इस घटना के दौरान उनके सुरक्षा दस्ते का एक सदस्य गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल गार्ड को इलाज के लिए पास के ही एक अस्पताल में भर्ती…

Attack on Khan Sir Coaching Patna: बिहार की राजधानी इस समय अपराधियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह बनती जा रही है। यहां लगभग हर दिन बड़ी आपराधिक घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच, मंगलवार देर रात—जब आप सो रहे थे—पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। इसके बाद, मीडिया से बात करते हुए खान सर ने खुद बताया कि इस घटना के दौरान उनके सुरक्षा दस्ते का एक सदस्य गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल गार्ड को इलाज के लिए पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद, खान सर के कोचिंग संस्थान को अगली सूचना तक के लिए बंद कर दिया गया है। यह फैसला संस्थान पर हुई अंधाधुंध गोलीबारी को देखते हुए लिया गया है। इस बीच, आज बुधवार को खान सर के बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग सेंटर के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए जमा हो गए, जिसके चलते कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

मंगलवार देर रात क्या-क्या हुआ?

बीते रात मंगलवार पटना के मुसल्लाहपुर हाट के पास स्थित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर फायरिंग के बाद छात्रों की भारी भीड़ इक्कठा हो गई। उन्हें संभालने के लिए कोचिंग के बाहर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती है। मौके पर छात्रों को समझाने के लिए पुलिस ने काफी कोशिश की, लेकिन वो किसी की बात मानने को तैयार नहीं थे। आखिर में खान सर खुद कोचिंग की बालकनी में आए और नीचे खड़े अपने बच्चों को समझाया।

 Khan Sir after firing incident: कोचिंग के बाहर छात्रों का फूटा गुस्सा (Appeal to CM to provide security)

बता दें कि खान सर के कोच‍िंग के बाहर हजारों की संख्या में छात्र सुरक्षा को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं. ऐसे में स्थिति न बिगड़े इसको देखते हुए खान सर ने हाथ जोड़कर (khan sir appeal to students) छात्रों से शांत रहने और घर जाने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने इस घटना को लेकर बताया क‍ि वे पुल‍िस की कार्रवाई से संतुष्‍ट हैं. पूरी रात पुल‍िस अधिकारी कोचिंग के बाहर खुद तैनात थे। सर ने आगे कहा, “मैं सोच रहा था नीतीश कुमार नहीं हैं क्‍या होगा, लेक‍िन वे माननीय मुख्‍यमंत्री जी की कार्रवाई से पूरी तरह से संतुष्ट हैं. उन्होंने आगे बताया क‍ि रात भर पुल‍िस इस घटना को गंभीरता से लेते हुए छापामारी की।

पुल‍िस के पास सभी जानकारी उपलब्ध है. उन्होंने प्रशासन को धन्यवाद द‍िया. मालूम हो कि पटना में मंगलवार देर रात लोकप्रिय शिक्षक खान सर की कोचिंग में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट और फयरिंग की. इस दौरान कोचिंग का एक गार्ड चोटिल हो गया हैं। घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खान सर रात करीब 11:30 बजे कोचिंग सेंटर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व कोचिंग सेंटर में घुस आए और वहां तैनात गार्ड पर हमला कर दिया। इस घटना के दौरान कोचिंग सेंटर के अंदर की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।