फुलवारी : महंगूपुर के प्रोपर्टी डीलर बबलू सिंह के हत्यारे की गिरफ्तारी और पीडित परिवार की सुरक्षा की मांग जोर पकडने लगी है।आज गोनपुरा की मुखिया और मृतक बबलू सिंह की बहन आभा देवी ने सुरक्षा की मांग दोहराते हुए कहा कि अपराधियों ने एक सप्ताह पूर्व घर के दरवाजे पर बबलू सिंह की हत्या कर दी और पुलिस प्रशासन अभी तक हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
अपराधियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। ऐसे में ग्रामीणों का भरोसा टूट रहा है। मृतक की पत्नी और दो बच्चियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। मृतक बबलू सिंह की बहन और गोनपुरा की मुखिया आभा देवी ने बताया कि जानीपुर के थानेदार अपराधियों की गिरफ्तारी को सक्रियता दिखायें , अन्यथा मुखिया संघ आंदोलन को बाध्य होगा और उपर के पुलिस पदाधिकारी का दरवाजा खटखटाया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



