पटना : युवा जदयू की राज्य कार्यकारिणी 18 नवम्बर, 2018 को श्रीकृष्णा होटल रेसिडेन्सी दरभंगा में आहूत किया गया है जिसमें बिहार के सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं राज्य कार्यकारिणी के सदस्य एवं जिला अध्यक्ष भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी, विधायक सुनील चैधरी युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार होंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अघ्यक्ष सह् विधायक अभय कुशवाहा करेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती और पंचायत स्तर पर मजबूती साथ ही साथ मुख्यमंत्री जी की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचानाए सात निश्चय स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड एवं दहेज एवं बाल विवाह उन्मूलन शराबबंदी ऐसे विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। इस कार्यक्रम की जानकारी युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश सिंह सेतु ने बताया कि यह राज्यकार्यकारिणी बहुत ही महत्वपूर्ण है जिसमें संगठन को लेकर विस्तरीत चर्चा होगी।


Download Android App
Download iOS App



