चुनाव से पहले, CM Nitish का बड़ा ऐलान; अब 1100 रुपए मिलेगी बुजुर्गों को पेंशन

Summary :

1100 रुपए मिलेगी बुजुर्गों को पेंशन

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुजुर्गों के लिए पेंशन राशि को तीन गुना बढ़ाकर 1100 रुपये करने का ऐलान किया है। यह राशि हर महीने की 10 तारीख को सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी। इस पहल से राज्य के 42.60 हजार से अधिक बुजुर्ग लाभान्वित होंगे।

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी साल को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने बुजुर्गों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बुजुर्गों के पेंशन को 3 गुना बढ़ाने का ऐलान किया है। मतलब अब वृद्धावस्था पेंशन 1100 कर दिया गया है, यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा.

पेंशनधारकों को बड़ी खुशखबरी

बता दें कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेंशनधारकों को बड़ी खुशखबरी दी है। विधवा, वृद्ध और दिव्यांगों के मिलने वाली पेंशन राशि को तीन गुना बढ़ाया गया है। सीएम नीतीश ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दी है। बिहार सरकार के इस पहल से राज्य के 42.60 हजार से अधिक बुजुर्गों को लाभ मिलेगा। पेंशन राशि बढ़ाने की मांग काफी सालों से चल रही थी।

एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया ने एक्स पर लिखा है, ” मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रु॰ की जगह 1100 रु॰ पेंशन मिलेगी. सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी. सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा. इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी.

पहले इतने मिलते थे पेंशन

बता दें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना बिहार सरकार की एक अहम योजना है। इस योजना के तहत राज्य के जरूरतमंदों बुजुर्गों को आर्थिक लाभ दी जाती है। अब तक 60 से 79 वर्ष के बुजुर्ग को 400 रूपये और 80 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को 500 रूपये हर महीने दी जाती है। यह पैसा डायरेक्ट उनके बैंक अकाउंट में आता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको बिहार का निवासी होना जरुरी है। इतना ही नहीं आप किसी अन्य सरकारी स्रोत से पैसे नहीं ले रहे होने चाहिए।

International Yoga Day 2025 : किसी वरदान से कम नहीं है 8 आसन और 12 चरण वाला सूर्य नमस्कार

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।