भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक: उपेन्द्र कुशवाहा

Summary :

Upendra Kushwaha: रालोजद प्रदेश कार्यालय में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी का पुण्यतिथि समारोह मनाई गई। देश के प्रख्यात समाजवादी चिंतक, पूर्व मुख्यमंत्री भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का विचार आज भी प्रासंगिक है| उनके समता-सादगी व स्वावलंबन से हम सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए| Highlights: भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक: उपेन्द्र कुशवाहा भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी का 36वीं पुण्यतिथि समारोह मनाई गई पुण्यतिथि समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा रहें मौजूद भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी का 36वीं पुण्यतिथि समारोह मनाई गई उक्त बाते आज राष्ट्रीय लोक जनता दल के…

upendra kushwaha

Upendra Kushwaha: रालोजद प्रदेश कार्यालय में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी का पुण्यतिथि समारोह मनाई गई। देश के प्रख्यात समाजवादी चिंतक, पूर्व मुख्यमंत्री भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का विचार आज भी प्रासंगिक है| उनके समता-सादगी व स्वावलंबन से हम सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए|

Highlights:

  • भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक: उपेन्द्र कुशवाहा
  • भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी का 36वीं पुण्यतिथि समारोह मनाई गई
  • पुण्यतिथि समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा रहें मौजूद

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी का 36वीं पुण्यतिथि समारोह मनाई गई

उक्त बाते आज राष्ट्रीय लोक जनता दल के बिहार प्रदेश कार्यालय में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी का 36 वीं पुण्यतिथि समारोह के अवसर पर रालोजद सुप्रीमो व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कर्पूरी ठाकुर जी के तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही|

पुण्यतिथि समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा रहें मौजूद

उक्त आशय की जानकारी देते हुए रालोजद के बिहार प्रदेश प्रवक्ता व महासचिव राम पुकार सिन्हा ने बताया की इस पुण्यतिथि समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  उपेन्द्र कुशवाहा के साथ पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता ई.शम्भुनाथ सिन्हा, अंगद कुशवाहा, प्रशांत पंकज, डा. परमानन्द सिंह, ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, खुर्शीद अहमद अशोक कुशवाहा, डा.बिरेन्द्र प्रसाद दांगी, मोहन यादव, सौरव सागर, बैधनाथ मेहता, बिनोद पप्पू ने जननायक व भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को समाजवाद, लोकतंत्र व धर्मनिरपेक्षता का पूरोधा बताते हुए उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धान्जली अर्पित की।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team