लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल बहुत तेजी से कर रही है। सभी पार्टिया आंतरिक तौर संघटन को मजबूत करने के लिए बड़े बदलाव कर रही है। लेकिन सभी कुछ राजनीतिक दल इसमें के कदम आगे निकल गए है उन्होंने अपने उम्मीदवार तक घोषित कर दिए।समाजवादी पार्टी ने एक लोकसभा सीट के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया।
चौधरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया
सपा के एक नेता ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से मना कर दिया। जिसके बाद आरके चौधरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मोहनलालगंज की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। मौजूदा समय में इस पर बीजेपी के कौशल किशोर दो बार से सांसद है।
बसपा में मंत्री रह चुके है आरके
उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में जन्मे आरके चौधरी की गिनती बड़े राजनेताओं में की जाती है। आरके चौधरी ने अपना राजनीतिक करियर बहुजन समाज पार्टी से शुरू किया था और वह बसपा के संस्थापक सदस्य में से एक है । आर के चौधरी केबिनेट मंत्री भी रह चुके है। आरके इस सीट से तीन बार चुनाव लड़ चुके है। लेकिन जीत की तलाश अभी भी जारी है।


Download Android App
Download iOS App





