Pawan Singh Contest Lok Sabha Election: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह ने एक बड़ा ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि वह बिहार के काराकाट से चुनाव लडेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “माता गुरुतरा भूमेरू” अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी मां से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा। मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट,बिहार से लड़ूंगा। जय माता दी…
Highlights:
- बिहार के काराकाट से चुनाव लडेंगे पवन सिंह
- पवन सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी
- मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट,बिहार से लड़ूंगा
बिहार के काराकाट से चुनाव लडेंगे पवन सिंह
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह ने एक बड़ा ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि वह बिहार के काराकाट से चुनाव लडेंगे। इस दौरान उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
पवन सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी
दरअसल, बीजेपी का टिकट ठुकराने के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि वह चुनाव जरुर लडेंगे, लेकिन यह साफ नहीं किया था कि किस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अब पवन सिंह ने ऐलान कर दिया है कि वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से नहीं, बल्कि बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
“माता गुरुतरा भूमेरू” अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी माँ से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूँगा । मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट,बिहार से लड़ूँगा ।
जय माता दी@ANI @aajtak @timesofindia @indiatvnews @ndtv @ABPNews…— Pawan Singh (@PawanSingh909) April 10, 2024


Download Android App
Download iOS App



