बिहार की राजनीति में बड़ा बवाल, चिराग पासवान ने की राष्ट्रपति शासन की मांग

Summary :

महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी भूचाल के बाद अब बिहार की राजनीति में बवाल मचा हुआ है। बिहार में भाजपा और जेडीयू का गठबंधन टूट गया है, साथ ही नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इधर चिराग पासवान ने राष्ट्रपति शासन की मांग कर दी है।

महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी भूचाल के बाद अब बिहार की राजनीति में बवाल मचा हुआ है। बिहार में भाजपा और जेडीयू का गठबंधन टूट गया है, साथ ही नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इधर चिराग पासवान ने राष्ट्रपति शासन की मांग कर दी है। 
लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि आज नीतीश कुमार की साख शून्य है। हम चाहते हैं कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू हो और राज्य को नया जनादेश दिया जाए। आपकी कोई विचारधारा है या नहीं?अगले चुनाव में जदयू को शून्य सीटें मिलेंगी।
बीजेपी ने वह सबकुछ किया जो नीतीश ने कहाः पासवान 
चिराग पासवान ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हुए नीतीश कुमार पर दूसरी बार जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया। चिराग ने कहा कि बीजेपी ने वह सब कुछ किया जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था। इसके बाद भी नीतीश कुमार पलट गए। मैंने पहले ही कहा था कि नीतीश कुमार कभी भी पलटवार कर सकते हैं। 
चिराग ने मीडिया से बातचीत में किया बड़ा दावा 
इससे पहले चिराग पासवान ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू पर निशाना साधते हुए उन पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगाने के बजाय सीधे भाजपा से मुकाबला करने की चुनौती दी। पटना में मीडिया से बात करते हुए चिराग ने दावा किया कि नीतीश कुमार उनसे ज्यादा अपने करीबी सहयोगियों के लिए खतरा हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि जदयू नेता ने उनकी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का अपमान किया था और इससे पहले शरद यादव और जॉर्ज फर्नांडीस का भी अपमान किया था।

Desk Team