बिहार : कोरोना पृथक वार्ड में काम करने से मना करने पर पीएमसीएच के 8 डॉक्टर निलंबित

Summary :

पीएमसीएच के 8 डॉक्टरों को अस्पताल के कोविड-19 पृथक वार्ड में काम करने से मना करने और अशांति उत्पन्न करने के लिए शनिवार को (यानी आज) निलंबित कर दिया गया।

पीएमसीएच (Patna Medical College and Hospital) के 8 डॉक्टरों को अस्पताल के कोविड-19 पृथक वार्ड में काम करने से मना करने और अशांति उत्पन्न करने के लिए शनिवार को (यानी आज) निलंबित कर दिया गया। पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ बिमल कुमार कारक ने बताया कि रेडियोलोजी विभाग में परास्नातक के छात्र आठ डॉक्टरों को शोर मचाने और कोविड-19 के मरीजों के लिए निर्दिष्ट वार्ड में काम करने से इनकार करने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

कोरोना महामारी के संकट के समय लोगों के विश्वास पर खरी नहीं उतरी केजरीवाल सरकार : दिल्ली कांग्रेस

अधीक्षक ने कहा कि उक्त डॉक्टरों को महामारी अधिनियम के तहत ड्यूटी करने से मना करने और कुछ वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ अभद्रता करने के लिए दंडित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कालेज के प्रधानाध्यापक डॉ विद्यापति चौधरी से अनुमति ली गई है।
उन्होंने कहा कि विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार को डॉक्टरों को निलंबित किए जाने के निर्णय से अवगत करा दिया गया है। कारक ने कहा कि निलंबित किए गए डॉक्टरों ने ड्यूटी में रियायत दिए जाने की मांग की थी जिसके बाद करक ने उन्हें चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष डॉ एम पी सिंह के पास भेजा। उक्त डॉक्टरों ने सिंह और डॉ एपीएन झा के साथ अभद्र व्यवहार किया जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।

Desk Team