कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए लोकपाल सदस्य न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अजय कुमार त्रिपाठी की शनिवार को यहां एम्स में दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। त्रिपाठी (62) की मौत रात करीब नौ बजे हुई।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश त्रिपाठी अप्रैल के पहले हफ्ते से ही एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थे जिसे समर्पित कोविड-19 अस्पताल में बदल दिया गया है। एक सूत्र ने बताया, “वह बेहद बीमार थे। वह आईसीयू में थे और बीते तीन दिनों से जीवन रक्षक प्रणाली पर थे।” त्रिपाठी लोकपाल के चार न्यायिक सदस्यों में से एक थे।


Download Android App
Download iOS App



