Bihar: बिहार के भोजपुर जिले में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई इनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। सभी कार सवार मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर लौट रहे थे।
डिवाइडर से टकराई श्रद्धालुओं की कार
बिहार से एक सड़क हादसा सामने आ रहा है। जहां, एक श्रद्धालुओं से भरी कार डियावइडर स टकरा गई। यह मामला गजराजगंज थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग विंध्याचल से मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। तभी उनकी कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के वक्त कार में करीब सात लोग सवार थे। इनमें से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
इस घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई
पुलिस के मुताबिक, भोजपुर जिला के कमरिया गांव के सात लोग महिंद्रा एसयूवी कार से विंध्याचल माता के दर्शन करने के लिए गए थे। गुरुवार की सुबह ये सभी लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आरा-बक्सर फोरलेन पर बीबीगंज के समीप कार चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और वे सड़क के बीच डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत
दुर्घटना में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है।
मामला दर्ज कर जांच में जुटि पुलिस
हरि प्रसाद शर्मा ने कहा, “मरने वालों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।” पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी लगी होगी, जिससे यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(Input From IANS)


Download Android App
Download iOS App





