कोरोना वायरस के कारण बिहार विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Summary :

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को कहा कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है।

कोरोना वायरस (कोविड-19) के मद्देनजर राज्य की कई विधानसभा को स्थागित कर दिया गया है। देश में कोरोना के सोमवार शाम तक 110 मामले सामने आ चुकें हैं। अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एहतियात के तौर पर सोमवार को बिहार विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। 
बिहार विधानसभा का बजट सत्र 31 मार्च तक निर्धारित था। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को कहा कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण एहतियातन ऐसा निर्णय लिया गया है। 

बिहार : नीतीश कुमार ने कोरोना के कारण धारा 144 हटाने का दिया आदेश

उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण विधेयकों को सोमवार को ही पारित कर दिया जाएगा। इससे पहले विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने के लिए कई विधायक मास्क लगाकर पहुंचे। इधर, इस निर्णय के बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। 
वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “इस मामले को लेकर विपक्ष गंभीर है, लेकिन सत्तापक्ष नहीं। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बैठक कर रहे हैं तो प्रेम कुमार वाटर पार्क का उद्घाटन कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “सरकार जैसा चाहे करे लेकिन जब सरकार विधायकों को सुरक्षित नहीं रख सकती तो आम लोगों के लिए क्या करेगी।” 
उन्होंने कहा, “हमारी राय है कि सरकार अगर सत्र चला सकती है तो चलाना चाहिए। सरकार अस्पताल में डॉक्टरों की व्यवस्था करे। कोरोना से बचाव के लिए प्रचार करे और मास्क की आपूर्ति करे।” इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा और राजस्थान विधानसभा को भी स्थागित किया जा चुका है। वहीं कई राज्यों में सामाजिक कार्यक्रमों पर रोक के साथ शिक्षा संस्थाओँ, मॉल व सार्वजानिक स्थानों को बन कर दिया गया है।

Desk Team