अभिनेत्री नेहा धूपिया पिछले एक सप्ताह में सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का शिकार हो रही है। हाल ही में नेहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। ये वीडियो रियलिटी शो रोडीज़ के सेट का था, जिसमे बतौर जज नेहा धूपिया एक कंटेस्टेंट द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारने के खुलासे के बाद भड़क उठती है।

कंटेस्टेंट का कहना था उसकी गर्लफ्रेंड, उसके अलावा पांच अन्य लोगों के साथ रिलेशनशिप में थी और उसे धोखा दे रही थी। इस बात पर उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मार दिया। नेहा धूपिया ने कंटेस्टेंट से कहा कि ये लड़की की मर्जी है वो कितने लोगों के साथ रिश्ता रखे , तुझे थप्पड़ मारने का कोई हक़ नहीं है।

नेहा की ये टिप्पणी सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आयी और उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा। हाल ही में नेहा ने इस ट्रॉल्लिंग से दुखी होकर एक पोस्ट शेयर किया और फैंस से कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
नेहा ने अपने पोस्ट में लिखा, “लड़की ने जो किया वह उसकी चॉइस है। उनके पास नैतिक विकप है और हो सकता है ये किसी और को पसंद – ना पसंद हो सकता है , चाहे वह किसी व्यक्ति, पुरुष या महिला का हो। अडल्ट्री एक नैतिक विकल्प है और नैतिक विकल्प हमेशा अस्पष्ट होते हैं।”

नेहा के पोस्ट शेयर करने के बाद कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज नेहा के बचाव में उतरे है। नेहा के बयान को शेयर करते हुए, करण जौहर ने लिखा, “हम सब आपके साथ हैं”, जबकि अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा, “उफ़ लोग कितने सख्त हैं, मुझे नफरत के बारे में खेद है। कोई इसका हकदार नहीं है। खासकर जब वे सही हों। ”

अभिनेता आयुष्मान खुराना भी अभिनेत्री का समर्थन करने के लिए आगे आए। नेहा के बयान को शेयर करते हुए, आयुष्मान ने लिखा, “चर्चा करो, बहस करो। नफरत फैलाओ मत।



Download Android App
Download iOS App



