बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखें जैसे-जैसे पास आ रही हैं वैसे-वैसे पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप के तीर छोड़े जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होते हुए भी बिहार में मुख्यमंत्री पद का कोई उम्मीदवार नहीं है।
मंगलवार को चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पहले तेजस्वी ने कहा, बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन उसके एक भी मुख्यमंत्री पद का कोई उम्मीदवार नहीं है, लेकिन फिर भी एक-दूसरे के बैसाखी बने हुए हैं। उन्होंने कहा, बीजेपी और उनके सहयोगियों को देखकर साफ लग रहा है कि इस बार उनकी हार सुनिश्चित है।
चिराग का नीतीश पर तंज- ‘साहब’ ने सिर्फ कुर्सी के खेल में बिहारियों के पिछले 5 साल किए बर्बाद
एनडीए पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, एनडीए के लोग हताश हो चुके हैं निराश हो चुके हैं। राज्य में चुनाव जीतने पर सरकार बनाने में लोक जनशक्ति पार्टी और चिराग पासवान की मदद लेने वाले सवाल पर तेजस्वी ने कहा, लोक जनशक्ति पार्टी हमारी नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी की पार्टनर है।
इसके अलावा उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, कोई CM इतना अलोकप्रिय नहीं होगा, 2018 में बक्सर के नंदन गाँव में ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का कड़ा विरोध करने के पश्चात वो ज़मीन पर नहीं उतरे है। अब नौजवान से लेकर बुज़ुर्ग तक सभा स्थलों पर उनका विरोध कर रहे है। पुलिस आवाज़ उठाने वालों का मुँह बंद कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



