बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़ -तोड़ का सिलसिला शुरू हो चूका है। एक तरफ महागठबंधन पर बिखरने का खतरा मंडरा रहा है, वहीं दूसरी तरफ जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी, बीएमपी और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने एक साथ मिलकर एक नया गठबंधन बना लिया है। इन राजनीतिक दलों के समावेश से बने गठबंधन का नाम प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस यानी पीडीए रखा गया है।
गठबंधन पर पप्पू यादव ने कहा कि बिहार को कैसे बचाया जाए, उसके लिए ये गठबंधन बनाया गया है। कांग्रेस के साथ गठबंधन न करने के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस की आदत अपमान होना हो गई है। हमने कई बार कहा आइए स्वागत है। उन्होंने कहा कि नीतीश वहीं हैं जिन्होंने जीतनराम मांझी का संभु बध किया था। पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश वहीं जिन्होंने जीतनराम मांझी का संभु बध किया था। चंद्रशेखर बिहार बचाने के लिए आए हैं। हम स्वागत करेंगे उपेन्द्र कुशवाहा का चिराग पासवान का और कांग्रेस का भी। बीजेपी शिखंडी का रोल अदा कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



